खानपुर क्षेत्र के तुगलपुर और माड़ाबेला के बीच स्थित नरुमा गैस प्लांट में विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्लांट के जीएम और कर्मचारियों ने यज्ञ-हवन कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।
पूजा के दौरान प्लांट की सुख-समृद्धि, कर्मचारियों की खुशहाली और कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई। इस दौरान प्लांट परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।
#VishwakarmaJayanti #NarumaGasPlant #HaridwarNews #VishwakarmaPuja #YagyaHavan #TheNetworkNewsIndia
Laksar, Haridwar | Sep 17, 2026