पटना ग्रामीण: सरकारी बंगले से सामान ले जाने के आरोपों पर तेजस्वी भड़के, लीगल नोटिस भेजने की दी चेतावनी
मंगलवार की रात 9 बजे दिल्ली से पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकारी आवास को खाली करने के बाद हम पर आरोप लगाया गया है, वह गलत है। किसी के आरोप लगा देने से खबर नहीं चलाई जाती। उन्होंने ये भी कहा कि वो इस मामले में सभी लोगों को लीगल नोटिस भेजेंगे, जो उनकी छवि को खराब करने में लगे हैं।