शाजापुर: जिला अस्पताल के ICU वार्ड में बिजली गुल होने की वजह से मरीज़ों को हाथ पंखा से हवा करते नज़र आए तीमारदार
शाजापुर जिला अस्पताल के आई सी यू वार्ड में लाइट नहीं होने से मरीजो के अटेंडरो ने हाथ पंखे चलाकर मरीजों पर की हवा। सोमवार को शाजापुर जिला अस्पताल की करीब 2 घंटे तक विद्युत सप्लाई बंद रही, जिसके कारण आई सी यू वार्ड के AC बंद हो गए जिसके कारण मरीजों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया, इस दौरान मरीजो के अटेंडरो ने हाथ पंखे चलाकर मरीजों पर हवा की।