शाजापुर: जिले के शासकीय स्कूलों में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व, उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए DEO
म प्र सरकार के आदेश अनुसार प्रदेश सहित जिले के शासकीय स्कूलों में पहली बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।इस दौरान शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंग के बारे में जानकारी दी गई।वहीं छात्र-छात्राओं ने भी श्री कृष्ण के चरित्र और आदर्शों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दी और श्री कृष्ण के भजनों और बाल लीलाओं पर पर नृत्य भी किए।