शाजापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शाजापुर में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने कृष्ण मंदिरों में बांसुरी बजाई
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शाजापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा श्री कृष्ण मंदिरों में पहुंचकर बांसुरी बजाकर भगवान श्री कृष्ण की आराधना की गई। स्वयं सेवकों का घोष दल नगर के मुख्य मार्गो से कदमताल करते हुए भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों पर पहुंचा। वहां स्वयम सेबकों ने बांसुरी बजाकर भगवान श्री कृष्ण की आराधना की।