शाजापुर: शाजापुर में गांधी हाल के पास धराशाई हुआ बबूल का विशालकाय पेड़, इलाके की बिजली हुई गुल, रहवासी परेशान
शाजापुर में गांधी हाल के पास सोमवार सुबह एक विशालकाय बबूल का पेड़ धराशाई हो गया। यह पेड़ बिजली की लाइन के ऊपर गिरा। जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई है। बिजली गुल होने से क्षेत्र के रहवासी परेशान हुए। नगर पालिका की टीम द्वारा जेसीबी से इस पेड़ को मौके से हटाया जा रहा है। जिसके बाद विद्युत कंपनी की टीम द्वारा विद्युत सप्लाई चालू करने की कार्यवाही की जाएगी।