आगरा: पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान पर 29 अप्रैल को जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव,तैयारियां शुरू
Agra, Agra | Apr 27, 2024 लोकसभा चुनाव के चलते आगामी 29 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जीआईसी मैदान पर जनसभा को संबोधित करने आगरा आ रहे है। जिसे लेकर समाजवादियों ने तैयारियां करना शुरू कर दिया है। वह आगरा लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को भारी बहुमतों से जीत दिलाने के लिए जनता से वोट मांगने की अपील करेंगे।