आगरा: पति को वश में करने के लिए पत्नी करती थी जादू टोना, परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला; काउंसलर ने दी जानकारी
Agra, Agra | Apr 27, 2024 परिवार परामर्श केंद्र के दौरान एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसको वस में करने के लिए अपनी मां के साथ मिलकर जादू टोना करती है। काउंसलर जब पत्नी से बात की तो पत्नी का कहना है, कि वह चाहती है कि उसका पति उसके साथ रहे। पूरे मामले की जानकारी परिवार परामर्श केंद्र के कंसल ने दी है।