चरखारी: चरखारी निवासी पेंटर की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ
चरखारी के चिंतेपुरा निवासी 45 वर्षीय पेंटर हरिश्चंद्र की झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।वह दतिया से इंटरसिटी ट्रेन से महोबा लौट रहे थे। पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे, तभी हादसा हो गया। हरिश्चंद्र के दो मासूम बच्चे कविता (8) और प्रिंस (10) हैं। पत्नी अर्चना की पहले ही कैंसर से मौत हो चुकी थी। अब पिता की मौत से दोनों बच्चे अनाथ हो गए।