कर्वी: मारकुंडी के जारों माफी गांव में होली के दौरान डीजे में गाना बजाने को लेकर कुल्हाड़ी कांड में घायल व्यक्ति की मौत
मारकुंडी के जारोंमाफी गांव में 14 मार्च को होली के दिन डीजे में गाना बजाने को लेकर कुल्हाड़ी कांड में घायल हुए व्यक्ति शंकर पुत्र बुद्धूलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। शंकर की मौत से गुस्साए परिजनों ने मंगलवार की सुबह 7:00 बजे सतना मानिकपुर मुख्य मार्ग में शव रखकर कर प्रदर्शन किया है। और आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।