पिता अतीक की कब्र के बगल में सुपुर्द-ए-खाक अबान अहमद, कंधा देते ही फूट-फूट कर रो पड़े भाई उमर-अली-अहजम
6 अगस्त को प्रयागराज से झांसी जाते समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अतीक अहमद के पांचवें बेटे अबान को आज सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. भारी सुरक्षा के बीच उसे पिता अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में दफनाया गया, जहां अपने छोटे भाई को खोने का दर्द उमर, अली और अहजम के चेहरों पर साफ नजर आया.
आपको बता दें कि प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पहुंचे माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों, मोहम्मद उमर और अली अहमद को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच प्रिजन वैन से लाया गया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट से सशर्त कस्टडी पैरोल मिलने के बाद दोनों भाई अपने छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए यहां लाए गए थे. मोहम्मद उमर लखनऊ जेल में बंद है, जबकि अली अहमद झांसी जेल में बंद है. दोनों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से कस्टडी पैरोल मिली थी. इसी के बाद दोनों अपने छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे.
#atikahmad #PrayagrajNews #AtiqAhmad #abaanahmed #viral
Orai, Jalaun | Aug 8, 2026