खरगोन जिले के देवली गांव में रविवार सुबह एक खेत के करीब 50 फीट गहरे कुएं में लगभग 8 फीट लंबा कोबरा सांप गिर गया। कुएं में करीब 30 फीट पानी भरा होने के कारण सांप को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। सूचना मिलने पर पहुंचे सर्पमित्र छतर नागराज ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का सफल रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।