Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image
image

➡️ लोककल्याणकारी और रोजगारोन्मुखी योजनाओं का लाभ समय सीमा में मिले: श्री अहिरवार ➡️ शासन की अनुदान योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को मुहैया करायें ➡️ मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही लोककल्याणकारी और रोजगारोन्मुखी योजनाओं की प्रगति की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आयोग के सदस्य श्री अहिरवार ने विभागीय और जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित लोककल्याणकारी और रोजगारोन्मुखी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए समस्त विभाग जन-जागरूकता अभियान चलाएं और शिविरों के माध्यम से लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाएं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पीड़ितों के लिए राहत राशि का वितरण शीघ्रता से करें। उन्होंने कहा कि पीड़ित से सजीव संपर्क स्थापित कर उसके दस्तावेजों में आ रही कमियों को दूर करें और शीघ्रता से राहत राशि का वितरण सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के समस्त नागरिकों के जाति प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे छात्रावासों में स्वीकृत सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित किया जाए और छात्रावासों के रखरखाव और मरम्मत संबंधी कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि भू-अभिलेख और राजस्व विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसानों और आम नागरिकों के भूमि के खसरों में सुचिता रहे और किसी भी प्रकार की विसंगति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के जिन आवेदकों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन निरस्त हुए हैं अथवा जिन आवेदकों के आवेदन अभी तक शुरू नहीं हुए हैं, ऐसे समस्त आवेदकों के आवेदनों को शुरू कर उन्हें आवास योजना का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक भवनों पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें, इस हेतु उन्होंने प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और आमजन से भी अपील की कि सामुदायिक भवनों सहित अन्य शासकीय संपत्तियों पर अतिक्रमण होने की सूचना शीघ्रता से जिला प्रशासन तक पहुँचाएं। आचार्य विद्यासागर योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, मुख्यमंत्री गौसेवा योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों और बैंक से समन्वय स्थापित कर अनुदान योजनाओं के प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को अनुदान उपलब्ध कराएं। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, कृषि विकास योजना का लाभ अनुसूचित वर्ग के हितग्राहियों को प्राथमिकता से मुहैया कराना सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान कृषि, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, उद्यानिकी, जल निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, बस्ती विकास, आजीविका मिशन रोजगार, कौशल विकास सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री अदिति शांडिल्य, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन सहित वनमंडल अधिकारी दक्षिण, उत्तर एवं रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अधीक्षण अभियंता मप्रपूक्षेविविकलि, अधीक्षक भू अभिलेख , जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास , जिला शिक्षा अधिकारी , जिला स्रोत समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान , उपसंचालक समाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण , लीड बैंक मैनेजर , कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग , कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग , कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवाये , उपसंचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग , उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ , महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उधोग केन्द्र , उपसंचालक मतस्य विभाग , उपसंचालक उद्यान विभाग , जिला परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अभिकरण , महाप्रबंधक जल निगम, जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला , समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

MORE NEWS

➡️ नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई

 खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत खेल परिसर सागर से जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस विभाग के महिला एवं पुरुष जवानों, खिलाड़ियों तथा खेल एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने "नशे से दूरी है जरूरी" सहित विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।

जागरूकता रैली खेल परिसर से प्रारंभ होकर पीली कोठी मार्ग से होते हुए पुनः खेल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खेल अधिकारी सहित पुलिस एवं खेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत खेल परिसर सागर से जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस विभाग के महिला एवं पुरुष जवानों, खिलाड़ियों तथा खेल एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने "नशे से दूरी है जरूरी" सहित विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। जागरूकता रैली खेल परिसर से प्रारंभ होकर पीली कोठी मार्ग से होते हुए पुनः खेल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खेल अधिकारी सहित पुलिस एवं खेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

➡️ सांसद श्रीमती लता वानखेड़े एवं विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने जेल प्रशिक्षण केन्द्र में किया वृक्षारोपण

➡️ एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत अशोक का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती लता वानखेड़े एवं सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने बुधवार को केंद्रीय जेल सागर पहुंचकर शासन के "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जेल प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में अशोक का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने जेल अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षणरत 91 प्रशिक्षु प्रहरियों के साथ वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं विधायक ने जेल प्रशिक्षण केन्द्र तथा वीर मधुकर शाह खुली जेल का अवलोकन किया। उन्होंने खुली जेल में रह रहे बंदियों से चर्चा कर उनके पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा शासन की पुनर्वास व्यवस्था की सराहना की।

जेल अधीक्षक श्री रमेशचंद्र आर्य ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति के तहत आजीवन कारावास की सजा प्राप्त ऐसे बंदी, जिन्होंने 10 वर्ष अथवा उससे अधिक अवधि की सजा पूर्ण कर ली हो तथा जिनका आचरण संतोषजनक हो, उन्हें अंतिम रिहाई से पूर्व खुली जेल में परिवार सहित रहने एवं स्वयं की आजीविका संचालित करने का अवसर प्रदान किया जाता है। इससे वे समाज की मुख्यधारा में पुनः एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्थापित हो सकें। उन्होंने बताया कि इच्छुक बंदियों का चयन जेल मुख्यालय स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है तथा पात्रता पूरी होने पर प्रदेश की विभिन्न जेलों से खुली जेल में आवास उपलब्ध कराया जाता है। खुली जेल में रह रहे बंदी दिन में रोजगार संबंधी कार्य कर सकते हैं तथा शाम को अपने आवास पर लौटकर जेल अधिकारियों को उपस्थिति दर्ज कराते हैं। उनकी निगरानी के लिए जेल स्टाफ की नियमित व्यवस्था रहती है।

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री रमेशचंद्र आर्य, उप जेल अधीक्षक श्री मनोज मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती गीता राठौड़, श्री पंकज कुशवाहा, श्री सौरभ सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी एवं सहायक जेल अधीक्षक श्री अमित रघुवंशी सहित जेल अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु प्रहरी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सांसद श्रीमती लता वानखेड़े एवं विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने जेल प्रशिक्षण केन्द्र में किया वृक्षारोपण ➡️ एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत अशोक का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती लता वानखेड़े एवं सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने बुधवार को केंद्रीय जेल सागर पहुंचकर शासन के "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जेल प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में अशोक का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने जेल अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षणरत 91 प्रशिक्षु प्रहरियों के साथ वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं विधायक ने जेल प्रशिक्षण केन्द्र तथा वीर मधुकर शाह खुली जेल का अवलोकन किया। उन्होंने खुली जेल में रह रहे बंदियों से चर्चा कर उनके पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा शासन की पुनर्वास व्यवस्था की सराहना की। जेल अधीक्षक श्री रमेशचंद्र आर्य ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति के तहत आजीवन कारावास की सजा प्राप्त ऐसे बंदी, जिन्होंने 10 वर्ष अथवा उससे अधिक अवधि की सजा पूर्ण कर ली हो तथा जिनका आचरण संतोषजनक हो, उन्हें अंतिम रिहाई से पूर्व खुली जेल में परिवार सहित रहने एवं स्वयं की आजीविका संचालित करने का अवसर प्रदान किया जाता है। इससे वे समाज की मुख्यधारा में पुनः एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्थापित हो सकें। उन्होंने बताया कि इच्छुक बंदियों का चयन जेल मुख्यालय स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है तथा पात्रता पूरी होने पर प्रदेश की विभिन्न जेलों से खुली जेल में आवास उपलब्ध कराया जाता है। खुली जेल में रह रहे बंदी दिन में रोजगार संबंधी कार्य कर सकते हैं तथा शाम को अपने आवास पर लौटकर जेल अधिकारियों को उपस्थिति दर्ज कराते हैं। उनकी निगरानी के लिए जेल स्टाफ की नियमित व्यवस्था रहती है। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री रमेशचंद्र आर्य, उप जेल अधीक्षक श्री मनोज मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती गीता राठौड़, श्री पंकज कुशवाहा, श्री सौरभ सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी एवं सहायक जेल अधीक्षक श्री अमित रघुवंशी सहित जेल अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु प्रहरी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

➡️ आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को संचालित योजनाओं सहित पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व की दी गई जानकारी

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में संचालित गतिविधियों के अंतर्गत सागर शहरी परियोजना-1 के चकराघाट वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-88 में मंगल दिवस के अवसर पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम परियोजना अधिकारी श्रीमती सोनम नामदेव एवं सुपरवाइजर श्रीमती स्वाति राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुषमा रजक एवं सहायिका श्रीमती सावित्री गंगेले द्वारा गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोद भराई की गई।

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के सेवन तथा सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित सभी सेवाओं एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में हितग्राही महिलाएं एवं अन्य उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को संचालित योजनाओं सहित पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व की दी गई जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में संचालित गतिविधियों के अंतर्गत सागर शहरी परियोजना-1 के चकराघाट वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-88 में मंगल दिवस के अवसर पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम परियोजना अधिकारी श्रीमती सोनम नामदेव एवं सुपरवाइजर श्रीमती स्वाति राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुषमा रजक एवं सहायिका श्रीमती सावित्री गंगेले द्वारा गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोद भराई की गई। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के सेवन तथा सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित सभी सेवाओं एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में हितग्राही महिलाएं एवं अन्य उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

➡️ लोककल्याणकारी और रोजगारोन्मुखी योजनाओं का लाभ समय सीमा में मिले: श्री अहिरवार ➡️ शासन की अनुदान योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को मुहैया करायें ➡️ मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही लोककल्याणकारी और रोजगारोन्मुखी योजनाओं की प्रगति की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आयोग के सदस्य श्री अहिरवार ने विभागीय और जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित लोककल्याणकारी और रोजगारोन्मुखी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए समस्त विभाग जन-जागरूकता अभियान चलाएं और शिविरों के माध्यम से लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाएं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पीड़ितों के लिए राहत राशि का वितरण शीघ्रता से करें। उन्होंने कहा कि पीड़ित से सजीव संपर्क स्थापित कर उसके दस्तावेजों में आ रही कमियों को दूर करें और शीघ्रता से राहत राशि का वितरण सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के समस्त नागरिकों के जाति प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे छात्रावासों में स्वीकृत सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित किया जाए और छात्रावासों के रखरखाव और मरम्मत संबंधी कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि भू-अभिलेख और राजस्व विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसानों और आम नागरिकों के भूमि के खसरों में सुचिता रहे और किसी भी प्रकार की विसंगति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के जिन आवेदकों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन निरस्त हुए हैं अथवा जिन आवेदकों के आवेदन अभी तक शुरू नहीं हुए हैं, ऐसे समस्त आवेदकों के आवेदनों को शुरू कर उन्हें आवास योजना का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक भवनों पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें, इस हेतु उन्होंने प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और आमजन से भी अपील की कि सामुदायिक भवनों सहित अन्य शासकीय संपत्तियों पर अतिक्रमण होने की सूचना शीघ्रता से जिला प्रशासन तक पहुँचाएं। आचार्य विद्यासागर योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, मुख्यमंत्री गौसेवा योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों और बैंक से समन्वय स्थापित कर अनुदान योजनाओं के प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को अनुदान उपलब्ध कराएं। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, कृषि विकास योजना का लाभ अनुसूचित वर्ग के हितग्राहियों को प्राथमिकता से मुहैया कराना सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान कृषि, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, उद्यानिकी, जल निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, बस्ती विकास, आजीविका मिशन रोजगार, कौशल विकास सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री अदिति शांडिल्य, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन सहित वनमंडल अधिकारी दक्षिण, उत्तर एवं रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अधीक्षण अभियंता मप्रपूक्षेविविकलि, अधीक्षक भू अभिलेख , जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास , जिला शिक्षा अधिकारी , जिला स्रोत समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान , उपसंचालक समाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण , लीड बैंक मैनेजर , कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग , कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग , कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवाये , उपसंचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग , उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ , महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उधोग केन्द्र , उपसंचालक मतस्य विभाग , उपसंचालक उद्यान विभाग , जिला परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अभिकरण , महाप्रबंधक जल निगम, जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला , समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar - Sagar News