➡️ आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को संचालित योजनाओं सहित पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व की दी गई जानकारी
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में संचालित गतिविधियों के अंतर्गत सागर शहरी परियोजना-1 के चकराघाट वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-88 में मंगल दिवस के अवसर पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम परियोजना अधिकारी श्रीमती सोनम नामदेव एवं सुपरवाइजर श्रीमती स्वाति राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुषमा रजक एवं सहायिका श्रीमती सावित्री गंगेले द्वारा गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोद भराई की गई।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के सेवन तथा सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित सभी सेवाओं एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में हितग्राही महिलाएं एवं अन्य उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
1 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026