➡️ नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई
खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत खेल परिसर सागर से जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस विभाग के महिला एवं पुरुष जवानों, खिलाड़ियों तथा खेल एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने "नशे से दूरी है जरूरी" सहित विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।
जागरूकता रैली खेल परिसर से प्रारंभ होकर पीली कोठी मार्ग से होते हुए पुनः खेल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खेल अधिकारी सहित पुलिस एवं खेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar