गया टाउन सीडी ब्लॉक: वियतनाम के राष्ट्रपति के गयाजी आगमन को लेकर स्टैटिक गार्ड रिसेप्शन का रिहर्सल, सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने दी जानकारी
वियतनाम के राष्ट्रपति के गया जिला आगमन के मद्देनज़र पुलिस केंद्र, गया में स्टैटिक गार्ड रिसेप्शन का रिहर्सल कराया गया एवं इसका निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसकी जानकारी आज दिनांक 3 मई रविवार की शाम 6 बजे सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने दी है।