पूर्णिया पूर्व: मटिया के समीप स्कार्पियो और बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार घायल
NH-131A पूर्णिया कटिहार मुख्य सड़क मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटिया उच्च विद्यालय के समीप मंगलवार को दोपहर 3 बजे स्कार्पियो सवार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है।जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णियाँ भेज दिया है।