पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल थाना के समीप कार और स्कार्पियो की टक्कर में कार सवार दो व्यक्ति घायल
NH-131A पूर्णिया कटिहार मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे मुफस्सिल थाना चौक के समीप कार व स्कार्पियो के बीच हुई टक्कर में कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गया।जिसे मुफस्सिल पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार कटिहार से पूर्णिया की ओर जा रही थी।इसी बीच टक्कर हो गयी।