गुना: नेशनल हाईवे 46 पर तिनस्याई गांव के पास ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार सवार छह लोग हुए घायल
Guna, Guna | Feb 28, 2024 गुना के म्याना थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 46 तिनस्याई गांव के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार 6 लोग घायल हुए हैं। फरियादी ओमप्रकाश धाकड़ निवासी ग्राम मोहराई थाना कोलारस जिला शिवपुरी ने बताया, परिवार के साथ करोद गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी फरियादी सहित 6 लोग घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।