बलिया जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जेल से छूटे अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना शनिवार को क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
जानकारी के अनुसार, पांडेयपुर गांव के समीप एक स्कूल के पास स्थित मोबाइल टावर पर युवती चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
घटना के बाद क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और युवती की शादी की जिद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
#Balliakhabar #UttarPradesh #police #BreakingNews
Belthara Road, Ballia | Nov 21, 2026