तमंचों के बल पर तीन युवकों पर हमला, बाइक, मोबाइल व नकदी लूटने का आरोप, सुनिए पीड़ित पिता की जुबानी किस तरीके से मायूस होकर डर कर बता रहा आप बीती
सरायअकिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरैया पुलिया के पास शनिवार शाम करीब 6:05 बजे तीन युवकों पर घात लगाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आठ लोगों पर तमंचों के बल पर मारपीट कर स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन और करीब तीन हजार रुपये नकद लूटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
खानपुर पठन पुरवा निवासी मोबिन पुत्र वकील खां ने बताया कि वह अपने चचेरे भाइयों अज्जू खां और इरशाद खां के साथ बाइक से किसी काम से सरायअकिल जा रहे थे। आरोप है कि न्यू शिखर पॉली क्लिनिक के पास सरैया पुलिया के निकट चार बाइकों से आए करीब आठ लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। उन्हें देखते ही हमलावरों ने हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि चार हमलावर तमंचों से लैस थे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट के बाद �