घात लगाकर युवकों पर हमला, मारपीट के बाद बाइक, मोबाइल और नकदी लूटने का आरोप
सरायअकिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 6:10 बजे बाइक से जा रहे तीन युवकों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट करने के बाद उनकी स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन और करीब तीन हजार रुपये नकद लूट लिए तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
खानपुर पठन पुरवा निवासी मोबिन पुत्र वकील खां ने बताया कि वह अपने चचेरे भाइयों अज्जू खां और इरशाद खां के साथ किसी काम से सरायअकिल जा रहे थे। न्यू शिखर पॉली क्लिनिक के पास पहले से मौजूद हमलावरों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ हमलावर तमंचों से लैस थे।
पीड़ित के पिता वकील खां ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले नहर पर हुए विवाद की शिकायत थाने में की गई थी। उनका आरोप है कि उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलि�