मुगलसराय: चंधासी वार्ड में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन
जनपद के मुगलसराय नगर पालिका क्षेत्र के चंधासी वार्ड के निवासियों ने मंगलवार को ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्र वासियों ने ठेकेदार को मानक के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उन्होंने इस बारे में कमिश्नर,डीएम और ईओ से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक किसी ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया। मामले में लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।