वारिसनगर: रामपुर गांव में बर्तन कारोबारी के घर चोरी, कीमती सामान व जेवरात लेकर चोर फरार
थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक बंद कमरा का ताला तोड़कर चोर ने लाखों रुपए मूल के सामान चोरी कर ली।वही मकान समस्तीपुर के चर्चित बर्तन कारोबारी आलीशान क्रोकरी के संचालक एवं आम आदमी पार्टी के नेता नेयाज अहमद सिद्दीकी का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आभूषण और कई कीमती सामान चोरों ने चोरी कर लिया।फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच जांच में जुटी है।