वारिसनगर: परोरिया के किसान उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि 50% किसानों का आलू हुआ बर्बाद, पदाधिकारी जांच कर करें आवश्यक कार्रवाई।
वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र में किसानों के खेतों में लगे आलू की फसल झुलसा के कारण 50% तक बर्बाद हो चुका है जिसकी जानकारी देते हुए किसान उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस बार आलू की फसल 50% किसानों का बर्बाद हो गया है किसान बर्बादी के कगार पर है उन्होंने बताया कि झुलसा के कारण आलू नहीं फल सका है जो भी है इसकी वृद्धि नहीं हो सकी है जिसकी जांच कर सरकार अनुदान दें।