वारिसनगर: मथुरापुर ओपी के नए थानाध्यक्ष के पद पर मुकेश कुमार ने दिया अपना योगदान, लोगों ने दी बधाई
वारिसनगर प्रखंड के तहत आने वाले मथुरापुर ओपी थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार ने अपना योगदान दिया। थाने से जुड़े कर्मियों ने नए थानाध्यक्ष को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर तथा पाग व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नए थानाध्यक्ष ने सर्वप्रथम थाने के कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए थाना क्षेत्र से जुड़े गांव व पंचायतों की जानकारी ली।