वारिसनगर: वारिसनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,272 कार्टून शराब के साथ एक डंफर गाड़ी व एक व्यक्ति को लिया हिरासत में,पूछताछ जारी।
वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व अपर थानाध्यक्ष शशि शंकर कुमार व ALTF कि टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर नया टोला गाछी से एक डंपर गाड़ी को धर दवोचा।जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH10 BT 6449 है वहीं गाड़ी के साथ आया एक वैक्ति को भी गिरफ्तार कर कर थाने लाया। फिलहाल गिरफ्तार व्यक्ति से गहन पूछताछ की जा रही है।