वारिसनगर: चेन्नई से घर वापस आ रहे वारिसनगर निवासी मजदूर की ट्रेन में हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा मौत का खुलासा
चेन्नई से वापस घर आ रहे मजदूर की ट्रेन में मौत हो गई। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही पंचायत के नयाटोला गांव वार्ड संख्या 3 निवासी दिनेश साह के 22 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार राजा करीब एक माह पूर्व चेन्नई मज़दूरी करने गया था और वहां से वह ट्रेन से घर वापस आ रहा था लेकिन ट्रेन में ही उसकी मौत हो गई।