वारिसनगर: मथुरापुर ओपी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में फरार दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
मथुरापुर ओपी पुलिस के द्वारा फरार चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।जिसके बाद कागजी कार्रवाई करते हुए दोनो को जेल भेज दिया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोकामा थाना क्षेत्र के कोलसाइडी का रहने वाला राज कुमार पासवान का पुत्र सुभम राज के रूप में की गई।वहीं दूसरा अभियुक्त मथुरापुर निवासी मोहम्मद रहमत का पुत्र मोहम्मद जाफर के रूप में हुई है।