विजयनगर: आसन गांव के युवक के साथ हुई ₹63,000 की साइबर ठगी, पीड़ित ने बिजयनगर पुलिस थाने में दर्ज कराया मामला
बिजयनगर थाना क्षेत्र के आसन गांव में साइबर ठगी होने का मामला बुधवार को शाम 6 बजे सामने आया है।आसन गांव निवासी पीड़ित रामस्वरूप ने बुधवार शाम को बिजयनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।युवक के साथ लगभग 63000 की साइबर ठगी हुई है।पीड़ित से बैंक मुद्रा लोन का झांसा देकर ठग ने युवक से अलग-अलग किस्तों में 63000 से अधिक की राशि खाते में डलवाई है।