Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

कंडौर में स्वतंत्रता सेनानी बैजनाथ सिंह की स्मृति में मनाया स्वतंत्रता दिवस

Dehradun, Dehradun | Aug 16, 2026

MORE NEWS

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, भाजपा मुख्यालय पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप 

देहरादून भाजपा मुख्यालय में आज उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब विधानसभा क्षेत्र से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और स्थानीय संगठन की कार्यशैली की शिकायत लेकर पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक निधि समेत विकास कार्यों में कथित बंदरबांट, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी और संगठन स्तर पर उपेक्षा के गंभीर आरोप लगाए।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार और संगठन के लिए लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने भाजपा के भीतर की नाराजगी को सामने ला दिया है, वहीं कांग्रेस को भी भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया है।

#उत्तराखंड #देहरादून #BJP #भाजपा #सतपालमहाराज #UttarakhandPolitics #राजनीति #भाजपाकार्यकर्ता #Congress #उत्तराखंडराजनीति #BreakingNews #PahadSamachar

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, भाजपा मुख्यालय पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप देहरादून भाजपा मुख्यालय में आज उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब विधानसभा क्षेत्र से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और स्थानीय संगठन की कार्यशैली की शिकायत लेकर पार्टी मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक निधि समेत विकास कार्यों में कथित बंदरबांट, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी और संगठन स्तर पर उपेक्षा के गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार और संगठन के लिए लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने भाजपा के भीतर की नाराजगी को सामने ला दिया है, वहीं कांग्रेस को भी भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। #उत्तराखंड #देहरादून #BJP #भाजपा #सतपालमहाराज #UttarakhandPolitics #राजनीति #भाजपाकार्यकर्ता #Congress #उत्तराखंडराजनीति #BreakingNews #PahadSamachar

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

उत्तरकाशी के दयारा-बुग्याल में खेली गई दूध-दही और मक्खन की होली

उत्तरकाशी। नाग पंचमी के अवसर पर दयारा बुग्याल, बारसू और डुंडा के बरसाली क्षेत्र में दूध, दही और मक्खन की पारंपरिक होली धूमधाम से मनाई गई।
दयारा बुग्याल में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ होली खेली। वहीं बरसाली में ईष्ट देव नागराजा महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। बारसू में सोमेश्वर देवता के साथ पहुंचीं ध्याणियों ने ध्याणी मिलन और नाग पंचमी पूजा में भाग लिया। यह अनूठी परंपरा उत्तरकाशी की देव संस्कृति और लोक विरासत की खास पहचान है।

#उत्तरकाशी #नागपंचमी #दयाराबुग्याल #दूधदहीकीहोली #मक्खनकीहोली #उत्तराखंड #देवभूमि #देवसंस्कृति #dayarabugyal #pahadsamachar #uttarakhand

उत्तरकाशी के दयारा-बुग्याल में खेली गई दूध-दही और मक्खन की होली उत्तरकाशी। नाग पंचमी के अवसर पर दयारा बुग्याल, बारसू और डुंडा के बरसाली क्षेत्र में दूध, दही और मक्खन की पारंपरिक होली धूमधाम से मनाई गई। दयारा बुग्याल में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ होली खेली। वहीं बरसाली में ईष्ट देव नागराजा महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। बारसू में सोमेश्वर देवता के साथ पहुंचीं ध्याणियों ने ध्याणी मिलन और नाग पंचमी पूजा में भाग लिया। यह अनूठी परंपरा उत्तरकाशी की देव संस्कृति और लोक विरासत की खास पहचान है। #उत्तरकाशी #नागपंचमी #दयाराबुग्याल #दूधदहीकीहोली #मक्खनकीहोली #उत्तराखंड #देवभूमि #देवसंस्कृति #dayarabugyal #pahadsamachar #uttarakhand

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

SIR को लेकर मसूरी कांग्रेस का विरोध, मतदाता सूची से नाम हटाने पर उठाए सवाल

मसूरी कांग्रेस ने आज उप जिलाधिकारी राहुल आनंद से मुलाकात कर SIR के तहत मतदाता सूची में नाम हटाने को लेकर कई आपत्तियां दर्ज कराईं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कई पीढ़ियों से मसूरी में रह रहे और जन्म से यहीं के निवासी लोगों के नाम भी हटाने के लिए आपत्तियां लगाई जा रही हैं।

कांग्रेस ने दावा किया कि कुछ मामलों में आपत्तिकर्ताओं से संपर्क करने पर उनके नंबर दिल्ली या उत्तराखंड से बाहर के स्थानों के सामने आ रहे हैं। कांग्रेस ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की और आरोप लगाया कि चुनावी लाभ के लिए प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग की कोशिश हो सकती है।

वहीं एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि केवल आपत्ति दर्ज होने के आधार पर किसी का नाम नहीं काटा जाएगा। आपत्तिकर्ता को मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्ति का नाम हटाने का उचित आधार और प्रमाण देना होगा। उन्हों�

SIR को लेकर मसूरी कांग्रेस का विरोध, मतदाता सूची से नाम हटाने पर उठाए सवाल मसूरी कांग्रेस ने आज उप जिलाधिकारी राहुल आनंद से मुलाकात कर SIR के तहत मतदाता सूची में नाम हटाने को लेकर कई आपत्तियां दर्ज कराईं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कई पीढ़ियों से मसूरी में रह रहे और जन्म से यहीं के निवासी लोगों के नाम भी हटाने के लिए आपत्तियां लगाई जा रही हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि कुछ मामलों में आपत्तिकर्ताओं से संपर्क करने पर उनके नंबर दिल्ली या उत्तराखंड से बाहर के स्थानों के सामने आ रहे हैं। कांग्रेस ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की और आरोप लगाया कि चुनावी लाभ के लिए प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग की कोशिश हो सकती है। वहीं एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि केवल आपत्ति दर्ज होने के आधार पर किसी का नाम नहीं काटा जाएगा। आपत्तिकर्ता को मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्ति का नाम हटाने का उचित आधार और प्रमाण देना होगा। उन्हों�

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

मसूरी में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक

मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित मैगी प्वाइंट के पास 22 वर्षीय मनीष का शव उसके लोडर वाहन की बॉडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। अब मृतक के भाई मनोज, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने मसूरी कोतवाली पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मनोज का कहना है कि मनीष ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी मौत के पीछे साजिश की आशंका है। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात प्रेम-प्रसंग को लेकर मनीष का किसी से विवाद और झगड़ा भी हुआ था। परिजनों ने पुलिस से इस पहलू समेत हर एंगल से जांच की मांग की है।

वहीं ग्राम प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि परिवार को न्याय नहीं मिला तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे और शासन-प्रशासन का घेराव करेंगे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह और स्पष्ट हो सकेगी।

मसूरी में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित मैगी प्वाइंट के पास 22 वर्षीय मनीष का शव उसके लोडर वाहन की बॉडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। अब मृतक के भाई मनोज, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने मसूरी कोतवाली पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मनोज का कहना है कि मनीष ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी मौत के पीछे साजिश की आशंका है। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात प्रेम-प्रसंग को लेकर मनीष का किसी से विवाद और झगड़ा भी हुआ था। परिजनों ने पुलिस से इस पहलू समेत हर एंगल से जांच की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि परिवार को न्याय नहीं मिला तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे और शासन-प्रशासन का घेराव करेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह और स्पष्ट हो सकेगी।

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026