Public App Logo
उत्तरकाशी के दयारा-बुग्याल में खेली गई दूध-दही और मक्खन की होली उत्तरकाशी। नाग पंचमी के अवसर पर दयारा बुग्याल, बारसू और डुंडा के बरसाली क्षेत्र में दूध, दही और मक्खन की पारंपरिक होली धूमधाम से मनाई गई। दयारा बुग्याल में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ होली खेली। वहीं बरसाली में ईष्ट देव नागराजा महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। बारसू में सोमेश्वर देवता के साथ पहुंचीं ध्याणियों ने ध्याणी मिलन और नाग पंचमी पूजा में भाग लिया। यह अनूठी परंपरा उत्तरकाशी की देव संस्कृति और लोक विरासत की खास पहचान है। #उत्तरकाशी #नागपंचमी #दयाराबुग्याल #दूधदहीकीहोली #मक्खनकीहोली #उत्तराखंड #देवभूमि #देवसंस्कृति #dayarabugyal #pahadsamachar #uttarakhand - Dehradun News