गोबिंदपुर राजनगर: हेंसल के बुजुर्ग और दिव्यांगों को 8 महीने से नहीं मिली पेंशन, सरकार से लगाई गुहार
राजनगर प्रखंड के हेंसल क्षेत्र में पिछले करीब आठ महीने से पेंशन की राशि नहीं मिलने का मामला सामने आया है। पेंशन पर निर्भर बुजुर्ग, दिव्यांग एवं असहाय लोगों में इसे लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कई लाभुकों ने मीडिया के माध्यम से सरकार एवं प्रशासन से अपनी लंबित पेंशन राशि का भुगतान जल्द कराने की गुहार लगाई। लाभुकों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से