पचरुखी: चांप के समीप बाइक से गिरकर महिला हुई जख्मी, सदर हॉस्पिटल में कराया गया इलाज
सराय थाना क्षेत्र के चांप गांव के समीप रविवार की संध्या बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला मीरगंज निवासी सोनम देवी बताई जा रही है। जो अपने देवर के साथ बाइक से महेंद्रनाथ धाम जा रही थी। इसी दौरान एक नीलगाय एकाएक सामने आ गई। नीलगाय को बचाने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला गिरकर जख्मी हो गई।