बहेड़ी: शेरगढ़ चौराहे के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी ज़ोरदार टक्कर, व्यक्ति की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी रिंकू गंगवार के मुताबिक उसके चाचा नंद किशोर निवासी मोहम्मद पुर बीती 20 फरवरी की देर शाम करीब आठ बजे शेरगढ़ चौराहे के पास स्थित प्लॉट देख कर पैदल वापस आ रहे थे आरोप है कि तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और उसके चाचा नंद किशोर को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गए।