सुल्तानगंज: गंगा का जलस्तर बढ़ा, सीढ़ियों तक पहुंचा पानी; केसरिया रंग में रंगा अजगैबीनाथ धाम
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 22वें दिन बुधवार को भी देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं और कांवरियों के सुल्तानगंज पहुंचने का सिलसिला जारी है। अजगैबीनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नई सीढ़ी घाट पर पानी सीढ़ियों तक पहुंच गया है। इसके बावजूद कांवरिया श्रद्धालु प्रशासन की निगरानी में सुरक्षित गंगा स्नान कर कांवर म