गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम पर गंभीर आरोप: बकाया भुगतान मांगने पर ठेकेदार के घर के बाहर फेंका कूड़ा, नगर आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
गया शहर से गुरुवार को 12 बजे एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गया नगर निगम पर आरोप है कि उसने अपने ही ठेकेदार के साथ अमानवीय व्यवहार किया। बकाया भुगतान मांगने पर ठेकेदार के घर के बाहर ट्रैक्टर से कूड़ा फिंकवा दिया गया, जिससे पूरे परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।