हुसैनाबाद: जपला स्टेशन पर 15 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
हुसैनाबाद: जपला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए झारखंड निर्मित देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी मंगलवार को दी। आरपीएफ के अनुसार, सोमवार देर रात बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन सवारी ट्रेन संख्या 53349 अप के जपला स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक कोच में शौचाल