देवेंद्रनगर: इंदौर में पन्ना के देवेंद्र नगर के कराटेबाज हरषित-रोहिणी ने 4500 खिलाड़ियों के बीच गोल्ड जीता
इंदौर में 26 एवं 27 सितंबर को आयोजित 17वीं चिडो कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप में देशभर से करीब 4500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में आरोग्य कला कराटे फिटनेस अकादमी के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।