प्रतापगढ़: जिलाधिकारी ने साधन सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
सोमवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने किसानों को उचित दर पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न साधन सहकारी समितियों एवं खाद बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विकास खण्ड सदर के अंतर्गत साधन सहकारी समिति कादीपुर (अचलपुर), त्रिपाठी ट्रेडर्स प्राइवेट खाद बीज दुकान दीवानगंज, ब्लॉक बाबा बेलखरनाथधाम की स