खानपुर: पनवाड़ क्षेत्र के युवक को सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए वीडियो डालना पड़ा भारी, पनवाड़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
पनवाड़ क्षेत्र के युवक को सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए वीडियो डालना भारी पड़ गया पनवाड़ थाना पुलिस ने उसे एक गिरफ्तार कर लिया। पनवाड़ थाना पुलिस ने आज मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि आसूचना अधिकारी दिनेश कुमार ने युवक की पहचान बालमुकुंद वैष्णव निवासी चामलासा के रूप में की जिस पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया ।