भंडरा: भौंरो ऑटो स्टैंड के समीप भीषण सड़क दुर्घटना, पिकअप वैन की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल।
भंडरा-भौंरो मुख्य पथ स्थित ऑटो स्टैंड के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान भंडरा थाना क्षेत्र के नौडीहा छोटकी टोली निवासी विश्राम उरांव के पुत्र अमर उरांव 18 वर्ष के रूप में हुई है।