गोबिंदपुर राजनगर: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राजनगर बाजार में उमड़ी भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार
भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन को लेकर राजनगर बाजार में उत्साह चरम पर है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बाजार की विभिन्न दुकानों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए तरह-तरह की आकर्षक राखियों की खरीदारी करती नजर आईं। बाजार में इस बार बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए आकर्षक डिजाइन और अलग-अ