तिजारा: भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में धागा कंपनी में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
Tijara, Alwar | May 4, 2026 भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट नंबर 806 स्थित एक धागा निर्माण कंपनी में सोमवार सुबह करीब 7:00 आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही रीको फायर स्टेशन की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।