किशनगंज: किशनगंज क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही नकली मावे की मिठाई, एक्सपायरी सामान की बिक्री पर उठे सवाल
त्योहारी सीजन के बीच किशनगंज क्षेत्र में मिलावटी मावे से बनी मिठाइयों की बिक्री को लेकर लोगों में चिंता है। बाजार में बिक रही मिठाइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं कुछ दुकानों पर एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचे जाने की आशंका भी जताई जा रही है। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से क्षेत्र में मिठाई दुकानों और किराना प्रतिष्ठानों की सघन जांच की मांग की।