लगातार बारिश के चलते कोरबा के बांगी जलाशय का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग ने बांध के तीन गेट खोल दिए हैं। करीब 3005 क्यूसेक पानी नदी की ओर छोड़े जाने की जानकारी है। गेट खुलने के बाद आसपास के निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
#korba #chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #public #news