पटियाली: गंजडुंडवारा नगर पालिका में बोर्ड बैठक हुई आयोजित, 9 सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार
शुक्रवार को गंजडुंडवारा की नगरपालिका परिषद की मीटिंग हॉल में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम कुलदीप सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष हाजी मुन्नवर हुसैन मौजूद थे। बैठक में सभी सभासदों को बुलाया गया। जिनमें से 9 सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासदों का आरोप है कि कानून के हिसाब से सभासदों को 72 घंटे पहले एजेंडा पहुँचना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होता है।