शाजापुर: मां राजेश्वरी मंदिर के मुख्य गेट के सामने दो जगह से फूटी पाइपलाइन, कीचड़ होने से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
शहर में राजराजेश्वरी माता मंदिर के मुख्य गेट के सामने नगरपालिका की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन निकल रही है,इस पाइप लाइन में से विगत आठ दिनों से पानी बह रहा है। पेयजल आपूर्ति की इस पाइप लाइन से दो स्थानों से पानी निकल रहा है। मंदिर के सामने पानी बहने से कीचड़ हो रहा है और श्रद्धालुओं को कीचड़ में से निकल माता के दर्शन को जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।