Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
image
image
image

#राजस्थान हनुमानगढ़ में गोदाम पर छापा, 17 करोड़ के नशीले कैप्सूल-टैबलेट बरामद, मुख्य सप्लायर सहित 3 गिरफ्तार संगरिया की आवाज़। हनुमानगढ़ में नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की बढ़ती खपत के बीच पुलिस ने सोमवार तड़के एक गोदाम पर छापा मारकर नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने सूचना के आधार पर सिंधी मोहल्ले स्थित किराए के गोदाम से कुल 4 लाख 12 हजार 332 नशीली व प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल तथा एक वाहन जब्त किया। गोदाम संचालक व मुख्य सप्लायर सहित तीन व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद नशीली दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपए आंकी गई है। गोदाम को तीन माह पहले ही किराए पर लेने की जानकारी सामने आ रही है। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि गोदाम से 32 ब्यूप्रेनॉर्फिन टैबलेट, 1,99,400 प्रीगेबालिन कैप्सूल तथा 2,12,900 टेपेंटाडॉल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट बरामद की गई हैं। मौके से गोदाम संचालक व मुख्य सप्लायर मनप्रीत सिंह (37 वर्ष), उसके सहयोगी विनोद कुमार (34 वर्ष) तथा पप्पू सिंह (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। मनप्रीत सिंह की गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की। आदित्य ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर प्रतिबंधित नशीली गोलियों की सप्लाई करते थे। हनुमानगढ़ जिले में करीब 50 प्रतिशत नशीली दवाओं की सप्लाई आरोपी मनप्रीत सिंह ही करता था। गोदाम मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। डिमांड के हिसाब से पैकिंग पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दवाओं का गोदाम में भंडारण करने के बाद जैसे ही डिमांड आती, उसी हिसाब से दवाओं की पैकिंग कर सप्लाई कर दी जाती थी। आरोपी हनुमानगढ़ व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं की सप्लाई कर रहे थे। इसलिए बढ़ गई तस्करी नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले लोग एनडीपीएस एक्ट में कड़ी सजा के प्रावधान के कारण इससे बचने के लिए गैर-एनडीपीएस घटक वाली नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की सप्लाई कर रहे हैं। इन दवाओं की खपत इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि चिट्टे की सप्लाई कम आ रही है और वह महंगा भी है। पिछले कुछ वर्षों से जिले में निरंतर प्रीगेबालिन, टेपेंटाडॉल हाइड्रोक्लोराइड टेबलेट को प्रतिबंधित की श्रेणी में डाला हुआ है। इसके बावजूद अब तक इन दवाइयों को एनडीपीएस एच शैड्यूल में अधिसूचित नहीं किया गया है। बड़े स्तर पर जिले में नशे में इस्तेमाल हो रही उपरोक्त दवाइयों को यदि निर्धारित प्रक्रिया के तहत एनडीपीएस एक्ट में अधिसूचित कर लिया जाए तो तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि इस संबंध में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ से मुख्यालय को पूर्व में रिपोर्ट भिजवाई हुई है। संगरिया की आवाज़

Sangaria, Hanumangarh | Aug 18, 2026

MORE NEWS

Sangaria, Hanumangarh | Aug 17, 2026

सुर्य नगरी जैसलमेर

सुर्य नगरी जैसलमेर

Sangaria, Hanumangarh | Aug 17, 2026

स्मार्ट सिटी संगरिया 
एक और समस्या
🚌 स्मार्ट सिटी संगरिया में एक छोटी-सी सुविधा, बड़ा बदलाव
संगरिया की आवाज़ 
संगरिया के मुख्य बस स्टैंड पर रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग और यात्री आते-जाते हैं। ऐसे सार्वजनिक स्थान पर सुलभ शौचालय/यूरिनल की व्यवस्था होना मूलभूत आवश्यकता है।
वर्तमान में परिसर में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण विशेषकर महिलाओं और छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि स्थायी सुविधा तैयार होने में समय लग रहा है तो प्रशासन द्वारा फिलहाल अस्थायी यूरिनल की व्यवस्था भी की जा सकती है।
हमारा उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि संगरिया की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाकर उनका सकारात्मक समाधान करवाना है।
🙏 एसडीएम श्रीमान जय कौशिक जी, नगरपालिका प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी इस समस्या को प्राथमिकता से संज्ञान में लेकर मुख्य बस स्टैंड पर जल्द से जल्द उचित शौचालय/यूरिनल की व्यवस्था करवाएं।
एक छोटी-सी सुविधा हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत बन सकती है।
📢 संगरिया को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों का सहयोग जरूरी है।
Vijay Singh Beniwal
संगरिया की आवाज़। 
Jai Kaushik 
Apex Women's Club Sangaria  
#संगरिया_की_आवाज #स्मार्ट_सिटी_संगरिया #संगरिया #जनसमस्या #मुख्य_बस_स्टैंड #स्वच्छ_संगरिया #प्रशासन_का_ध्यान

स्मार्ट सिटी संगरिया एक और समस्या 🚌 स्मार्ट सिटी संगरिया में एक छोटी-सी सुविधा, बड़ा बदलाव संगरिया की आवाज़ संगरिया के मुख्य बस स्टैंड पर रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग और यात्री आते-जाते हैं। ऐसे सार्वजनिक स्थान पर सुलभ शौचालय/यूरिनल की व्यवस्था होना मूलभूत आवश्यकता है। वर्तमान में परिसर में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण विशेषकर महिलाओं और छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि स्थायी सुविधा तैयार होने में समय लग रहा है तो प्रशासन द्वारा फिलहाल अस्थायी यूरिनल की व्यवस्था भी की जा सकती है। हमारा उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि संगरिया की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाकर उनका सकारात्मक समाधान करवाना है। 🙏 एसडीएम श्रीमान जय कौशिक जी, नगरपालिका प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी इस समस्या को प्राथमिकता से संज्ञान में लेकर मुख्य बस स्टैंड पर जल्द से जल्द उचित शौचालय/यूरिनल की व्यवस्था करवाएं। एक छोटी-सी सुविधा हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत बन सकती है। 📢 संगरिया को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों का सहयोग जरूरी है। Vijay Singh Beniwal संगरिया की आवाज़। Jai Kaushik Apex Women's Club Sangaria #संगरिया_की_आवाज #स्मार्ट_सिटी_संगरिया #संगरिया #जनसमस्या #मुख्य_बस_स्टैंड #स्वच्छ_संगरिया #प्रशासन_का_ध्यान

Sangaria, Hanumangarh | Aug 16, 2026