विजयादशमी पर पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों एवं चौकियों में हुआ शस्त्र पूजन
डीआईजी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया शस्त्र पूजन
विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शस्त्र पूजन किया।
शस्त्र पूजन के अवसर पर डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल द्वारा कद्दू की प्रतीकात्मक बलि दी गई। इसके पश्चात पुलिस गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया। हवन कार्यक्रम में डीआईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आहुति दी।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 20, 2026